• support@answerspoint.com

त्वंरण (Acceleration) क्या है.? इसकी क्या परिभाषा है

22007

त्वंरण क्या है.? इसकी क्या परिभाषा है | त्वरण कैसे उत्पन्न होता है..? इसका सूत्र क्या है ? कृपया विस्तार से बताये..

निर्वाध रूप से पृथ्वी पर गिरते हुए पिंड का त्वरण क्या होता है?
 

1Answer


0

किसी गतिमान वस्तु के वेग में प्रति एकांक समयान्तराल में होने वाले परिवर्तन को उस वस्तु का त्वरण कहते हैं। अर्थात् वेग परिवर्तन की दर को त्वरण कहते हैं।

जो वस्तु गतिमान है, उसका वेग सदैव एकसमान ही रहे, यह आवश्यक नहीं है। यह भी हो सकता है कि उसका वेग भिन्न–भिन्न समयों पर भिन्न–भिन्न रहे। यदि समय के साथ वस्तु का वेग बढ़ता या घटता है तो ऐसी स्थिति को त्वरित गति कहते हैं तथा यह बताने के लिए कि वेग में किस दर से परिवर्तन होता है, हम एक नई राशि 'त्वरण' का प्रयोग करते हैं। यदि वेग बढ़ता है तो त्वरण धनात्मक माना जाता है, और यदि वेग घटता है तो वेग ऋणात्मक माना जाता है। यदि किसी वस्तु के वेग में बराबर समयान्तरालों में बराबर परिवर्तन हो रहा है तो उसका त्वरण 'एक समान' कहलाता है।

त्वरण = वेग में परिवर्तन / समयान्तराल

त्वरण एक सदिश राशि है। यदि किसी वस्तु का वेग t1 समय पर u1 है, तथा t2 समय पर u2 है तो,

त्वरण = u2−u1 / t2−t1

यदि समय के साथ वस्तु का वेग घटता है, तो त्वरण ऋणात्मक होता है। जिसे मन्दन कहते हैं। इस प्रकार मन्दन वेग घटने की दर होता है।

M.K.S. पद्धति में इसका मात्रक मीटर/सेकेण्ड2 होता है।

  • answered 5 years ago
  • B Butts

Your Answer

    Facebook Share        
       
  • asked 5 years ago
  • viewed 22007 times
  • active 5 years ago

Best Rated Questions