• support@answerspoint.com

लाल वर्षा , रक्त वर्षा , सिरोको क्या है ?. यह कंहाँ होता है

8085

लाल वर्षा , रक्त वर्षा , सिरोको क्या है ?. यह कंहाँ होता है..?

 What is blood Rain, what do you mean Blood Rain

2Answer


0

एक प्रकार की धूल मिश्रित वर्षा जिसमें जल का रंग हल्का लाल होता है और उससे भूमि पर रक्त के समान लाल रंग के धब्बे पड़ जाते हैं। मरुस्थलों से पवनों द्वारा ऊपर उड़ाये गये लाल धूलि कण दूरवर्ती क्षेत्रों तक पहुँचा दिये जाते हैं। ये धूलिकण जल बूँदो के साथ मिल जाते हैं जिससे वर्षा जल का रंग लाल या रक्ताभ हो जाता है। इस प्रकार की वर्षा यूरोप के भूमध्य सागर तटीय भागों मुख्यतः इटली में अधिक देखने को मिलती है जहां ऊपरी वायुमंडल में सहारा मरुस्थल से उड़ाकर लाये गये लाल धूलिकण पर्याप्त मात्रा में विद्यमान होते हैं।

  • answered 6 years ago
  • Community  wiki

0

सिरोको

यह सहारा मरुस्थल में भुमध्य सागर की ओर चलने वाली गर्म हवा हैं। सहारा मरुस्थल से इटली में प्रवाहित होने वाली सिराँको हवा बालू के कणों से युक्त होती हैं, तथा सागर से नमी धारण करने के बाद जब इटली में वर्षा करती हैं तो इन बालू के कणों के कारण वर्षा की बूंदे लाल हो जाती हैं। इस प्रकार की वर्षा को इटली में रक्त की वर्षा कहतें हैं।

  • answered 6 years ago
  • Community  wiki

Your Answer

    Facebook Share        
       
  • asked 6 years ago
  • viewed 8085 times
  • active 6 years ago

Best Rated Questions