• support@answerspoint.com

Why february has 28 or 29 days

1941

Why is an extra day added to february laugh

फरवरी में अतिरिक्त दिन (कभी 28, कभी 29) क्यों होता है 

 

2Answer


0

साल के हर महीने में प्राय: 30 या 31 दिन होते हैं परंतु फरवरी के साथ ऐसा नहीं है। उसमें 28 अथवा 29 दिन होते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि फरवरी के साथ ऐसा क्यों हुआ। जहां एक ओर हर महीना 30 या इससे ज्यादा दिन की अवधि का होता है, वहीं फरवरी में सबसे कम दिन होने का कारण क्या है? 
फरवरी में हर चौथा साल 29 दिनों का हो जाता है। असल में यह सब समय का संतुलन बनाने के लिए किया जाता है। पृथ्वी को सूर्य की संपूर्ण परिक्रमा करने में 365 दिन और 6 घंटे का समय लगता है। 6 घंटे यानी दिन का एक चौथाई भाग। यह अतिरिक्त  समय हर साल कुल अवधि में जमा हो जाता है।
तीन साल पूर्ण होने के बाद अगले यानी चौथे साल में यह अवधि दिनों में जोड़ी जाती है। इस प्रकार 6 घंटे का समय चार साल में 24 घंटे यानी एक दिन के बराबर होता है। इस एक दिन को समायोजित करने के लिए फरवरी में एक दिन बढ़ा दिया जाता है। इस प्रकार चौथे साल में फरवरी 29 दिन की हो जाती है।
अब सवाल यह है कि अतिरिक्त दिन फरवरी में ही क्यों जोड़ा गया जबकि साल के 11 अन्य महीने भी मौजूद हैं। दरअसल इसके पीछे रोमन शासन एक अहम वजह है। रोम के शासक रोमुलुस के समय एक कैलेंडर प्रचलित था। उसकी शुरुआत मार्च से होती और वह दिसंबर में समाप्त हो जाता। 
दिसंबर के समापन और मार्च के पूर्व का समय अत्यधिक सर्दी के कारण बहुत कष्टप्रद माना जाता था। इस दौरान कृषि भी नहीं होती थी। राजा के मुताबिक यह समय किसी भी दृष्टि से सुखद नहीं था। इस अवधि को अनुपयोगी समझा जाता था, इसलिए फरवरी में एक दिन की वृद्धि की गई क्योंकि इससे लोगों के सामान्य जीवन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता था। इस तरह फरवरी 28 और 29 दिनों की हो गई।

  • answered 7 years ago
  • Community  wiki

0

परंतु हमारा मुद्दा है कि फरवरी 28 दिन का क्यों होता है? क्यों नहीं अन्य कोई महीना 28 दिन का रखा गया? जवाब यह है कि इसमें रोमन लोगों का हाथ है।


हम अभी जिस कैलेंडर का इस्तेमाल करते हैं वह काफी कुछ रोमन लोगों के बहुत पुराने और समझने में मुश्किल कैलेंडर पर आधारित है। हालांकि इस बात के सबूत ढूंढ पाना मुश्किल है परंतु ऐसी कई कहानियां सदियों से प्रचलित हैं जिनके अनुसार रोम के पहले शासक रोमुलुस के समय में ऐसा कैलेंडर था जो मार्च से शुरू होकर दिसंबर पर खत्म होता था। इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि इस समय दिसंबर की समाप्ति और मार्च के पहले के समय को कैसे गिना जाता था परंतु यहां सर्दी के मौसम में कृषि न हो पाने की वजह से इस समय का रोमन लोगों के लिए कोई महत्व नहीं था और इसे कैलेंडर का हिस्सा बनाना उन्होंने जरूरी नहीं समझा।

  • answered 7 years ago
  • Community  wiki

Your Answer

    Facebook Share        
       
  • asked 8 years ago
  • viewed 1941 times
  • active 7 years ago

Best Rated Questions