• support@answerspoint.com

मंगल ग्रह के बारे में बताये, इसका घूर्णन काल, द्रव्यमान और इसके वायुमंडल के बारे में जानकारी दे | मंगल पर जीवन क्यू संभव है ?

सौरमंडल में मंगल, सूर्य से चौथा ग्रह है। पृथ्वी की तरह, मंगल भी एक स्थलीय धरातल वाला ग्रह है, अपनी भौगोलिक विशेषताओं के अलावा, मंगल का घूर्णन काल और मौसमी चक्र पृथ्वी के समान हैं। सौर मंडल के सभी ग्रहों में हमारी पृथ्वी के अलावा, मंगल ग्रह पर जीवन और पानी होने की संभावना सबसे अधिक है। इसका वातावरण विरल है। इसकी सतह देखने पर चंद्रमा के गर्त और पृथ्वी के ज्वालामुखियों, घाटियों, रेगिस्तान और ध्रुवीय बर्फीली चोटियों की याद दिलाती है। पृथ्वी से मंगल लाल दिखती है, जिस वजह से इसे लाल ग्रह के नाम से भी जाना जाता है। सौरमंडल के ग्रह दो तरह के होते हैं - स्थलीय ग्रह जिनमें ज़मीन होती है और गैसीय ग्रह जिनमें अधिकतर गैस ही गैस है।

गर्मियों में मंगल ग्रह का सबसे अधिक तापमान 30 डिग्री सेल्सिय होता है। जबकि सर्दियों में यह शून्य से घटकर 140 डिग्री सेल्सिय होता तक चला लुड़क जाता है। मंगल के पास दो चांद है। जिसका नाम फोबोस है, व्यास 13.8 मील है, और दूसरा डेमियोस, जिसका व्यास 7.8 मील है। मंगल के वातारण में 96 फीसदी कार्बन डाई ऑक्साइड है, 1.93 फीसदी आर्गन, 0.14 फीसदी ऑक्सीजन और 2 फीसदी नाइट्रोजन है। साथ ही यहां के वातावरण में कार्बन मोनोऑक्साइड के निशान भी पाए गए हैं।
 

  1. मंगल ग्रह सूरज से 14.2 करोड़ मील (227.9 million km) की दूरी पर है।

  2. मंगल का व्यास 4,220 मील।

  3. मंगल पर 687 दिन का होता है साल

  4. हमारे सौरमंडल का सबसे अधिक ऊँचा पर्वत, ओलम्पस मोन्स मंगल पर ही स्थित है।

  5. मंगल सूरज का पूरा चक्कर 687 दिनों में लगाता है. इस आधार पर धरती की तुलना में मंगल सूरज का चक्कर लगाने में दोगुना वक़्त लेता है और यहां एक साल 687 दिनों का होता है.

  6. धरती की तुलना में मंगल ग्रह लगभग इसका आधा है.

  7. धरती का व्यास 7,926 मील है, मंगल का व्यास 4,220 मील है.

  8. वजन की बात की जाए को मंगल धरती के दसवें हिस्से के बराबर है.

  9. मंगल पर एक दिन (जिसे सोलर डे कहा जाता है) 24 घंटे 37 मिनट का होता है.

  10. गर्मियों में यहाँ सबसे ज़्यादा तापमान होता है 30 डिग्री सेल्सियस और जाड़े में यह शून्य से घटकर 140 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है.

  11. मंगल और धरती दोनों ही चार परतों से बने हैं.

    Facebook Share        
       
  • asked 4 years ago
  • viewed 5310 times
  • active 4 years ago

Top Rated Blogs