• support@answerspoint.com

आइये जानते है नवरात्रा में पूजे जाने वाली माँ दुर्गा के नौ रूप कौन कौन से है |

हिन्दू धर्म में माता दुर्गा के नौ रूपों को एक साथ नवदुर्गा कहा जाता है। नवरात्र के 9 दिनों में आदिशक्ति दुर्गा के 9 रूपों का पूजन किया जाता है। नवरात्र के 9 दिनों में मां दुर्गा के जिन 9 रूपों का पूजन किया जाता है, उनमें

  1. पहला शैलपुत्री,
  2. दूसरा ब्रह्मचारिणी,
  3. तीसरा चंद्रघंटा,
  4. चौथा कूष्मांडा,
  5. पांचवां स्कंदमाता,
  6. छठा कात्यायनी,
  7. सातवां कालरात्रि,
  8. आठवां महागौरी और
  9. नौवां सिद्धिदात्री की पूजन की जाती है।

हर देवी के अलग अलग वाहन हैं, अस्त्र शस्त्र हैं परंतु यह सब एक हैं।

दुर्गा सप्तशती ग्रन्थ के अंतर्गत देवी कवच स्तोत्र में निम्नांकित श्लोक में नवदुर्गा के नाम क्रमश: दिये गए हैं--

प्रथमं शैलपुत्री च द्वितीयं ब्रह्मचारिणी।
तृतीयं चन्द्रघण्टेति कूष्माण्डेति चतुर्थकम् ।।
पंचमं स्कन्दमातेति षष्ठं कात्यायनीति च।
सप्तमं कालरात्रीति महागौरीति चाष्टमम् ।।
नवमं सिद्धिदात्री च नवदुर्गा: प्रकीर्तिता:
उक्तान्येतानि नामानि ब्रह्मणैव महात्मना ।।

    Facebook Share        
       
  • asked 3 years ago
  • viewed 1595 times
  • active 3 years ago

Top Rated Blogs